बहराइच : बिना कैमरा निगरानी के कई सेंटर पर होगा UP board exam, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के मिहीपुरवा तहसील क्षेत्र में स्थित बोर्ड परीक्षा केंद्रों का उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। जीआईसी में कैमरा न मिलने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा कारीकोट में स्थित इंटर कॉलेज में प्रकाश और अन्य व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 98 परीक्षा केंद्र बना दिये गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होगी। इसको देखते तहसील के नोडल अधिकारी निरीक्षक करने लगे हैं। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने मिहीपुरवा कस्बे में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर सीसीटीवी कैमरा, रूम, की बारीकी से जांच किया। विद्यालय में यूपी बोर्ड के दृष्टिगत को देखते हुए मानक के अनुसार मिला। 

एसडीएम ने बताया कि जय मां काली इंटर कॉलेज कारीकोट, जीआईसी इंटर कॉलेज मधवापुर के सभी रूमो में कैमरा नहीं लगवाया गया है। शारदा सहायक पिरियोजना इंटर कॉलेज गिरजापुरी जांच विचाराधीन हैं। इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान साथ ही अन्य विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये कि ड्यूटी में लगाए गए सभी कार्मिको के गले में आईकार्ड ज़रूरी रहेगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि सभी बच्चों की तलाशी अच्छे से की जाए। इस दौरान उपजिलाकारी ने  सीसीटीवी रूम में जा कर देखा और सभी विद्यालय के अध्यापक को दिशा आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें -कल एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी मंत्री स्मृति ईरानी, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

संबंधित समाचार