सीतापुर में मासूम के रोने से बिफरे ससुर ने पोते और बहू को बांके से काट डाला, छत पर चढ़कर काटा हंगामा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। तालगांव थाना इलाके में एक ससुर ने अपनी बहू और मासूम पोते को बांके से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी ससुर घर की छत पर चढ़कर आलाकत्ल के साथ घण्टों हंगामा काटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने फॉरेसिंक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल बहू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान बहू ने भी दम तोड़ दिया।

18 - 2023-12-08T162325.233
        
जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी कमलकांत (50) पुत्र हरी प्रसाद शुक्रवार की सुबह घर के आंगन में बैठा था। बताया जाता है कि बहू शिखा भी अपने मासूम बेटे आयुष को चारपाई पर लिटाकर मालिश कर रही थी। इस दौरान बच्चे के रोने पर ससुर आग बबूला हो गया और घर में रखे बांके से बहू और पोते पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। वारदात के समय आरोपी की पत्नी मायावती गांव के बाहर कोटे पर राशन लेने गई थी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने दोनो घायलों को इलाज कर लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने मासूम और महिला को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। 

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी चक्रेश मिश्रा ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर ग्रामीणों से घटनाक्रम से रूबरू हुए। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्यों को एकत्रित कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आरोपी ससुर से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: प्रेमिका के गले पर ब्लेड मार प्रेमी ने अपना भी गला रेता, जानें पूरा मामला     

 

संबंधित समाचार