काशीपुर: स्थानीय गायक के साथ दो लोगों ने की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। स्थानीय के सिंगर ने पुलिस को तहरीर देकर एक रिसोर्ट में दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहल्ला सिंघान, काशीपुर निवासी सिंगर शुभम शर्मा ने कटोराताल चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि बीते रोज वह मानपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में दावत खाने गया था। उसके साथ जागरण मंडली में काम करने वाले मुंह बोले चाचा भी थे। दोनों आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। इस दौरान चाचा ने अपने बेटे को बुला लिया।

आरोप है कि कुछ देर बाद चाचा का बेटा अपने एक दोस्त के साथ रिसोर्ट पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल करने पर आरोपी मौके से भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार