देहरादून: नहीं रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी' 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी' का निधन हो गया है। मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहन सिंह रावत पूर्व में भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री थे। मोहन सिंह रावत पूर्व के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। बता दें कि, सीएम धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोहन सिंह रावत 'गांववासी' के निधन पर शोक जताया है।

संबंधित समाचार