Accident In Unnao: सड़क पार कर रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर… मौत, MP में रहकर करता था नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत।

उन्नाव में सड़क पार कर रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के संडीला मार्ग पर गांव माखन खेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। इसमें युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

बता दें कि बेहटा मुजावर निवासी महेश (27) पुत्र परशुराम मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक पान मसाला कंपनी में मजदूरी करता था । गुरुवार दोपहर महेश चचेरे भाई वीरेंद्र व गांव के ही साथी रुचित के साथ भोपाल जाने के लिए घर से निकला था। साधन न मिलने के कारण वह लोग समय से स्टेशन नहीं पहुंच पाये जिस कारण ट्रेन छूट गयी। ट्रेन छूटने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे।

रास्ते मे बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के बांगरमऊ संडीला मार्ग पर ग्राम माखनखेड़ा के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने  महेश के जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग घायल महेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

ये भी पढ़ें- GST Raid In Kanpur: केसर पान मसाला के ट्रेडर पर जीएसटी ने मारा छापा, टीम ने खंगले दस्तावेज


संबंधित समाचार