Video : प्रयागराज में पेट्रोल भराने को लेकर विवाद, पंप पर जमकर की तोड़फोड़ - नकदी लूटने का भी आरोप
प्रयागराज/ नैनी, अमृत विचार। दिन में पेट्रोल भरवाने के विवाद के बाद बीती रात कुछ दबंगों ने पेट्रोल पंप पर जमकर बवाल काटा। टंकी पर मारपीट के साथ तोड़फोड़ की गयी। आरोप है कि सेलसमैन से नकदी भी लूट ले गये। घटना बीती शुक्रवार रात की है। मामले में मालिक ने तहरीर नैनी कोतवाली में दी है। घटना की जानकारी लेने के लिए कॉल की गई लेकिन न तो इंस्पेक्टर का फोन उठा और न ही एसीपी ने फोन उठाया।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज शहर के रहने वाले इशरत हुसैन पुत्र मशर्रत हुसैन का डांडी के समीप हाइवे पर पेट्रोल पंप है। उनका कहना है कि शुक्रवार की दोपहर में कुछ लोग पेट्रोल भराने के लिए आये हुए थे। जहां कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। मामले में उस वक्त समझाबुझाकर शान्त कराया गया था। आधी रात दर्जन भर लोगों ने पेट्रोल पंप पर पहुंच कर पहले मारपीट किया और फिर वहां खड़े वाहनों और टंकी पर तोड़फोड़ शुरु कर दी। घटना के बाद सेल्समैन के पास रहे नकदी पांच हजार रुपये लूट ले गये।
पंप के मालिक इशरत हुसैन ने बताया कि सेल्समैन सोनू खान के अलावा रमेश यादव, रमेश भारतीय, नवनेश भारतीय, निजामुद्दीन खान, आलिम खान, मनीष को पीटा गया गया है। जिस वक्त घटना हुई वह बनारस में थे। फोन पर जानकारी मिलने बाद वह पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी कर नैनी पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
खराब पड़ा है सीसीटीवी कैमरा
नैनी डांडी स्थित पेट्रोल पंप पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस वक्त वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी निकाल दिया गया। बीती रात हुई मारपीट और लूट की घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हो सकी है। अब सवाल या उठाताहै कि पुलिस घटना की जांच किस तरह करेगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे में भी पुलिस को कुछ नहीं मिलेगा।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
डांडी स्थित जिस पेट्रोल पंप पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है। उस पेट्रोल टंकी पर पहले भी कई बार मारपीट और विवाद हो चुका है। पेट्रोल भराने को लेकर आए दिन इस टंकी पर विवाद होता रहता है। मारपीट और विवाद की सूचना पुलिस को नहीं दी जाती है।
प्रयागराज में पेट्रोल भराने को लेकर विवाद, पंप पर जमकर की तोड़फोड़ pic.twitter.com/rL9HN8eBcH
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 9, 2023
ये भी पढ़ें -गोरखपुर : सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, कहा - कुप्रथा को समाप्त कर रही डबल इंजन सरकार
