बरेली: सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल, अगले सप्ताह से होगी जांच
बरेली, अमृत विचार। तीन सौ बेड अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन शनिवार को इंस्टाल कर दी गई है। अब अगले सप्ताह से यहां जांचें शुरू हो जाएंगी। इससे तीन सौ बेड अस्पताल के साथ जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
पिछले करीब एक साल से जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन कंडम होने के बाद सुविधा बंद थी। करीब दो महीने से तीन सौ बेड अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट स्थापित करने का कार्य चल रहा था, जो शनिवार को पूरा हो गया।
जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि यहां पीपीपी मोड पर जांच की जाएगी। मशीन से सिर और गर्दन के नीचे सीटी स्कैन की जांच हो सकेगी। इससे सबसे अधिक सहूलियत हादसे में घायल लोगों और मानसिक बीमारी से जूझ रहे मरीजों को होगी। यहां मरीजों की जांच निशुल्क की जाएगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: नैनीताल हाइवे पर तेज गति से जा रहे डंपर ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल
