हल्द्वानी: आर्मी कैंट क्रासिंग पर ट्रेन से कटा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रात काम कर घर लौट रहे एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक क्रांतिनगर दिल्ली निवासी राहुल सिंह (38 वर्ष) शादियों में वेटर का काम करता था। वह शुक्रवार को दमुवाढूंगा निवासी कैटर्स राजू लाल के यहां आया था। राजू लाल मृतक के मामा थे। बताया जाता है कि रात वह लौटकर राजपुरा जा रहा था और क्रासिंग पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया।

उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रात करीब 11 बजे राजपुरा पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। देर रात जामा तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल नंबर मिला। जिसके बाद उसकी शिनाख्त राहुल सिंह के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

संबंधित समाचार