मेरठ: महिला दो सप्ताह से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मेरठ के परतापुर क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक महिला तांत्रिक के चंगुल में फंस गई। वहीं महिला दो सप्ताह से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर परतापुर थाने में तहरीर दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

बता दें महिला की दूसरी शादी सात साल पहले कंकरखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद दंपती में विवाद रहने लगा। वहीं महिला की ससुराल के पास में ही एक शख्स रहता है जो तांत्रिक है। बताया जा रहा है कि महिला ने तांत्रिक से संपर्क किया। इसके बाद उससे फोन पर बात करने लगी और उसके यहां जाने लगी। 25 नवंबर को वह हापुड़ अपने मामा के यहां शादी में गई थी और वहां से वह लापता हो गई। 

परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए तांत्रिक के बारे में बताया। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले पर परतापुर थाना प्रभारी का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया गया। कॉल रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। महिला की युवक से फोन पर काफी बात होती थी। महिला की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- मेरठ: महिला की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंकी लाश, पुलिस की प्रथम जांच में सामने आई ये वजह 

 

 

संबंधित समाचार