काशीपुर: शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करना पड़ा महंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपी पिता-पुत्र ने पीड़ित व उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मौहल्ला कटरामालियान निवासी अंकित यादव ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि 12 नवंबर 2023 को रात्रि 12.30 बजे  उसकी बहन बरखा के घर के सामने नवीन उर्फ चैलू, अभिषेक शिवा व चन्दू शराब पीकर गालीगलौच कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उन्होने उसके साथ हाथापाई की।

बीच बचाव के बाद वह घर आ गया। बाद में आरोपी एक राय होकर अपने पिता व भाईयों के साथ धारदार हथियार लेकर उसके घर आ गए और उसको बाहर बुलाकर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित व उसकी माता दुलारी देवी व पिता प्रताप नारायण यादव को गंभीर चोटें आयी।  शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार