अमरोहा : सुखदेव सिंह की हत्या की कड़े शब्दों में निन्दा करते राजपूत समाज के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राजपूत समाज के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामड़ी की उनके ऑफिस में घुसे हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

राजपूत समाज के लोगों ने इंदिरा चैक पर कैंडिल मार्च नकालकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी को श्रद्धांजली दी। दो मिनट का मौन भी धरण किया। वहीं हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

इस मौके पर डूंगर सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामड़ी के हत्यारों को पुलिस द्वारा शीघ्र गिरफ्तार किया जाये। इस मौके पर राजीव राजपूत, जगतपाल सिंह चैहान, प्रीतम सिंह चैहान, सुभाष चैहान, कमल चैहान, पुष्पेन्द्र चैहान, डाॅ.सुमेर चंद, प्रमोद कुमार राघव, राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : 2019 में बसपा में शामिल हुए थे दानिश अली, मुस्लिम बाहुल्य इलाके में थी मजबूत पकड़...

संबंधित समाचार