37 करोड़ की लागत से छह माह में बनेगा प्रयागराज एयरपोर्ट मार्ग, शासन ने दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। महाकुंभ-2025 को लेकर शासन की तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। शहर की प्रमुख सड़क परियोजनाओं में से एक प्रयागराज एयरपोर्ट मार्ग को छह माह में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने लोक निर्माण विभाग प्रयागराज वृत्त के अधीक्षण अभियंता को यह जिम्मेदारी दी हैं। महाकुंभ में परित हुए बजट से इस मार्ग के लिए 37 करोड़ रुपये स्वीकृत हुये हैं।

महाकुंभ 2025 की तैयारी में प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए दिये गये बजट से जल्द ही मार्ग का कार्य शुरु किया जायेगा। 
महाकुंभ के बजट से इसके लिए लगभग 37 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया हैं। इस परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है। इसके लिए जमीन भी अधिग्रहण कर ली गई है।

सिविल एयरपोर्ट से कालिंदीपुरम तक मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है। यह सड़क पूरी तरह से बेकार है। सडकें कम चौड़ी है। इस सड़कों पर जाम की स्थिति बनती रही है। अब मार्ग बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है।

इस बारे में कुंभ मेलाधिकारी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से एयरपोर्ट से संगम तक बनेगी, जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियां न हो। यह सड़क कालिंदीपुरम से आगे सूबेदारगंज रेलवे ओवर ब्रिज से जोड़ी जाएगी। सूबेदारगंज आरओबी का कार्य ल आरंभ हो चुका है। इसके अलावा जिले की 16 सड़कों को थर्मोप्लास्टिक पेंट से रोड मार्किंग के लिए महाकुंभ के बजट से लगभग दो करोड़ 20 लाख रुपये शासन से मंजूर हुए हैं।

एसएमके रोड से लूतरखौर लक्ष्मण का पूरा मार्ग के लिए 27.70 लाख, कोहड़ार घाट खीरी मार्ग पर 13.90 लाख, देवघाट-ड्रमंडगंज मार्ग पर 38.47, नैनी में अशोक टाकीज से पेपर मिल मार्ग व जेएएन मार्ग-एडीए कालोनी होते हुए अरैल मार्ग पर 8.27 लाख, छिंवकी रेलवे स्टेशन से करमा-कौंधियारा मार्ग पर 12.95 लाख मंजूर हुए है।

जेएएन मार्ग से चक इमाम अली मार्ग, सादियाबाद-बड़ा बघाड़ा मार्ग तथा बक्शी मार्ग आंतरिक मार्ग एवं बैंक रोड पर 8.91 लाख, सीएसपी सिंह पर 13.92 लाख रुपये थर्मोप्लास्टिक पेंट से रोड मार्किंग के लिए खर्च किए जाएंगे। एमजी मार्ग पर 8.84 लाख, कस्तूरबा गांधी व मदन मोहन मालवीय रोड पर 10.55 लाख, कमला नेहरू व सरोजनी नायडू मार्ग पर 9.95 लाख खर्च होगे। वहीं थार्नहिल व ड्रमंड मार्ग पर 10.33 लाख, लाउदर रोड व कमला नेहरू मार्ग से चौक से जानसेगंज मार्ग पर 8.13 लाख, इलाहाबाद लिंक मार्ग पर 13.39 लाख और जीरो रोड- चकिया- राजरूपपुर मार्ग व साहित्य सम्मेलन मार्ग पर 8.39 लाख व जीटी सिटी मार्ग पर 18.59 लाख व कई आरओबी पर सात लाख रुपये से रोड मार्किंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बहराइच: मानचित्र के विपरीत कराया निर्माण, कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के दिए निर्देश, जानिये मामला...

संबंधित समाचार