बोलीविया में बाढ़ से तीन लोगों की मौत, 25 ग्रामीण समुदाय और 1,500 परिवार हुए प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ला पाज़। बोलिविया के ग्रामीण प्रांत पोटोसी में दो नदियों के उफान पर आने से आई बाढ़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पोटोसी सरकार के कृषि विकास और खाद्य सुरक्षा सचिव गेनारो मेंडेज़ ने संवाददाताओं को बताया कि मरने वालों में सत्तर साल की एक महिला और क्रमश: तीन और आठ साल के दो बच्चे है जो रविवार को कोटागैटा नगर पालिका में आई बाढ़ में बह गए। बाढ़ से सड़कें, घर और अन्य भौतिक संरचनाएं भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 

बोलीविया के नागरिक सुरक्षा उप मंत्री जुआन कार्लोस कैल्विमोंटेस ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, बाढ़ से कम से कम 25 ग्रामीण समुदाय और 1,500 परिवार प्रभावित हुए। स्थानीय मीडिया ने यह भी संकेत दिया कि अभी भी दो से पांच लोगों का पता लगाया जाना बाकी है। 

ये भी पढे़ं- अनुच्छेद 370 पर भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसले का ‘कोई कानूनी मूल्य नहीं’: Pakistan

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित