यूपी में शुरू हुआ ठंड का आगाज, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, ठिठुरने लगे लोग

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

लखनऊ। यूपी में ठंड का आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फनगर का रहा। मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने फिलहाल कोहरे या धुंध के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। पछुआ हवाओं के कारण मौसम में ठंड का प्रभुत्व बढ़ता दिखाई दे रहा है। 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि राजधानी लखनऊ के साथ यूपी के ज्यादातर भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। पिछले 3 दिनों के दौरान राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री की गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

इस दौरान मुजफ्फरनगर पांच डिग्री टेम्परेचर के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसी के साथ वायुमंडलीय आर्द्रता घटने व तेज सतही हवाओं के प्रभाव से कोहरे का घनत्व घटने से सुबह के समय कम से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। 

यूपी के विभिन्न जिलों के तापमान की अगर बात करें तो राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया वहीं मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

बरेली में जहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकार्ड किया गया तो वहीं मेरठ में 6.5 डिग्री, नजीबाबाद में 7.2 डिग्री, फुरसतगंज में 8.5 डिग्री और शाहजहांपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 

इसके साथ ही कानपुर का तापमान जहां 9.4 डिग्री रहा तो वहीं गोरखपुर में 8.8 डिग्री तापमान रहा। औराई में 10.0 डिग्री, बहराइच में 10.0 डिग्री, बलिया में 10.5 डिग्री, सुल्तानपुर में 10.4 डिग्री, गाजीपुर में 10.5 डिग्री, वाराणसी में 11.4 डिग्री, प्रयागराज में 11.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रेकार्ड किया गया है। 

यह भी पढ़ें: बरेली: कोहरे से एक और हादसा...ट्रक ने साइकिल सवार छात्रों को मारी टक्कर, 3 छात्र घायल

संबंधित समाचार