रुद्रपुर: सिविल कोर्ट में तैनात रीडर की पत्नी ने किया पति पर हमला
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिविल अदालत में तैनात पेशकार ने अपनी ही पत्नी पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप था कि जरा सी बात पर पत्नी ने हाथापाई कर हाथ तोड़ दिया और अभद्रता करते हुए बार-बार आत्महत्या करने का दवाब बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खेड़ा बस्ती निवासी रघुनाथ सिंह ने व सिविल कोर्ट में रीडर यानी पेशकार के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर यानी दीवाली के दिन वह घर पर था और दोपहर साढ़े तीन बजे उसने अपनी पत्नी मिथलेश सिंह से जल्दी नहाकर बाजार जाने की बात कही थी। आरोप था कि इसी बात को लेकर आवेश में आकर पहले पत्नी ने झगड़ा करना शुरू कर दिया और हाथापाई पर उतारु होने लगी। इस दौरान उसकी दोनों बेटियों ने समझाने का काफी प्रयास किया। मगर पत्नी नहीं मानी।
आरोप था कि आवेश में आकर पत्नी हमलावर हो गई। जिससे उसके हाथ में काफी सूजन आ गई। 17 नवंबर को जब सरकारी अस्पताल में जांच करवाई तो पता चला कि हाथ में फ्रैक्चर है। जब इस बात का पता पत्नी को लगा तो उसने पुन: अभद्रता करते हुए आत्महत्या, वरना खुद ही जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता पेशकार का आरोप था कि पत्नी बेवजह छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है और मारपीट पर उतारू हो जाती है। जिसका असर उसकी दोनों बेटियों पर भी पड़ रहा है। साथ ही परिवार में हमेशा गृह क्लेश का माहौल बना रहता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
