रुद्रपुर: स्कार्पियो सवार नशेड़ियों ने युवतियों को उठाने का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर में बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना सोमवार की देर रात घटित होते-होते रह गई। जहां स्कार्पियों सवार नशे में धुत्त स्कार्पियो सवार युवकों ने एक कार को ओवरटेक कर अंदर बैठी दो युवतियों को जबरन अपनी गाड़ी में डालने का प्रयास किया। यहां तक विरोध करने पर युवतियों पर हमलावर भी हो गए। युवकों के चंगुल से बचकर डरी-सहमी युवतियों ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताई और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार कौशल्या फेस-दो बागवाड़ा निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय में कार्य करने वाली दो युवतियां रात्रि भोजन करने के बाद कार संख्या यूके-06 सीबी-3781से घर जा रही थी कि अचानक काले रंग की स्कार्पियो सवार दो युवकों ने गाड़ी को पीछे लगा दिया और कार को ओवरटेक कर स्कॉर्पियो को आगे लगा दिया। आरोप था कि स्कॉर्पियो में से दो युवक नीचे उतरे और कार सवार युवतियों को जबरन खींचकर नीचे उतारने लगे और अपनी स्कॉर्पियो में डालने का प्रयास किया। जब युवतियों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने युवतियों पर हमला शुरू कर दिया। मगर युवकों से संघर्ष करने के कारण नशे में धुत्त स्कार्पियो सवार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

डरी सहमी युवतियों ने मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर एसएसआई अर्जुन गिरि को आपबीती बताई। आरोप लगाया कि स्कार्पियो सवार नशे में धुत युवक उनका अपहरण कर जबरन दुष्कर्म करने की फिराक में थे और हमला कर चोटिल भी कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई अर्जुन गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू हो चुकी है और पुलिस घटनास्थल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। यदि घटना की पुष्टि होती है तो जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित समाचार