रामनगर: दुष्कर्म का आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने एक युवक को नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है।रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की नाबालिक पुत्री को मोहल्ला खताड़ी निवासी दिलशाद बहला फुसलाकर रानीखेत रोड़ स्थित एक होटल ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
आरोपी ने किशोरी को डराया धमकाया की यह बात किसी को बताई तो जान से मारने की धमकी दी।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाकर उसकी तलाश शुरू की।
आरोपी दिलशाद को मोहल्ला खताड़ी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।इस दौरान गिरफ्तारी पुलिस टीम में एसआई नीतू सिंह, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह,कांस्टेबल जसवीर सिंह शामिल रहे।
