बरेली: कलाकारों की प्रतिभा को मंच दिलाएगा 'हमारी संस्कृति हमारी पहचान', ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव, पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर पर 25 से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

बरेली, अमृत विचार। जिले में शास्त्रीय और संगीत की पृष्ठभूमि से जुडे़ कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति, हमारी पहचान के तहत ऐसे कलाकारों को बेहतर मंच दिलाने की मंशा से संस्कृति उत्सव-2023 की शुरुआत होने जा रही है। गांव, पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के चयन के बाद उन्हें मंडल और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस पहल के पीछे अलग-अलग अंचलों में ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार मंच देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल वादन, समूह वादन की प्रतियोगिताएं की जाएंगी। गांव, पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता 25 से 30 दिसंबर तक होगी। तहसील स्तर पर चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता 1 से 5 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगी। इसमें चयनित होने वाले कलाकारों को मंडल और फिर राज्य स्तर की होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

यहां करें आवेदन
डीएम रविंद्र कुमार के अनुसार, प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी कलाकार दल के सदस्य, दलनायक के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन 20 दिसंबर तक upcultureutsav@gmail,comपर भेज दें। आवेदन का प्रारूप संस्कृति विभाग के पोर्टल https://upculture.up.nic.in/hi/shnskriti-utsav-2023 पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन ऑन-द-स्पाॅट रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प भी है। अगर किसी को कोई समस्या आए तो वह ब्लॉक, नगर पंचायत, तहसील, विकास भवन, नगर निगम, कलेक्ट्रेट से संपर्क कर सकता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 'राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान के लिए ज्यादा से ज्यादा एडवांस टैक्स जमा करें', प्रधान आयकर आयुक्त ने की अपील

संबंधित समाचार