रामपुर : बार अध्यक्ष पद के लिए सतनाम सिंह समेत छह ने भरा पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार एसोसिएशन चुनाव का बजा डंका, तैयारियां पूरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो ने कराया नामांकन

रामपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन चुनाव का डंका बज गया है। मंगलवार को नामांकन प्रकिया शुरू हो गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सतनाम सिंह, ओमेंद्र पांडे, राम सिंह लोधी, राजेंद्र प्रसाद लोधी, रमेश बाबू और अहमद अली अंसारी ने नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सौरभ सक्सेना और असलम खान ने नामाकंन कराया।

बार एसोसिएशन के लिए कुछ रोज पहले ही एल्डर कमेटी के चेयरमैन केवी माथुर ने पूरी प्रकिया जारी की थी। उसी के चलते मंगलवार को नामांकन शुरू हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष (दस वर्ष के लिए) के लिए नामांकन राज बहादुर, कुलदीप कुमार, मुमताज मियां, राजीव कुमार गुप्ता और शाहब शाकिर खान ने कराया। इसके अलावा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम के लिए) के लिए मोनिस खान और पुरुषोत्तम सिंह ने नामांकन कराया।

 महासचिव पद के लिए नामांकन रोमित कुमार सिंह, अशोक कुमार पॉल, अमरपाल पटेल, सर्वजीत सिंह, शिव नरेश तोमर, जाहिद खान और मुसाहफ अली ने कराया। संयुक्त सचिव के लिए सुयश गुप्ता, देवेंद्र कुमार और अकील अहमद ने पर्चा भरा। कोषाध्यक्ष के लिए सचिन रस्तोगी, संजीव यादव, सतीश कुमार लोधी, अनिल पाठक और मोहम्मद अहमद ने पर्चा भरा। 

संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए सोरन सिंह लोधी, संयुक्त सचिव प्रचार के लिए हरपाल सिंह और मुकेश चौरसिया ने नामाकंन कराया। इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी के लिए जमीर रिजवी और राकेश कुमार अग्रवाल ने नामांकन कराया। सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से कम के लिए सिराज खान, वसीम रजा, इंद्र सिंह मेहरा और शादाब मियां ने नामाकंन कराया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : पहलवान का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

संबंधित समाचार