हल्द्वानी: रातभर घर नहीं लौटा युवक, सुबह पिता ने टांडा जंगल में पेड़ से लटकी देखी लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। रात से लापता युवक का शव टांडा जंगल में पेड़ से लटका मिला। युवक के शव को सबसे पहले उसके पिता ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

रामपुर रोड टांडा नर्सरी के पीछे रहने वाला संजय कुमार (23 वर्ष) पुत्र जगबहादुर एक पेंट के डिपो में श्रमिक था। परिजनों के मुताबिक संजय मंगलवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था और फिर लौटकर नहीं आया। रात देर हुई तो परिजनों संजय की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

सुबह परिजन फिर तलाश में निकले तो पिता को उसका शव टांडा जंगल में पेड़ से लटका पाया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई और युवक को फंदे से उतार कर एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा।

संजय के पिता जगबहादुर ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि रात घर में संजय की कहासुनी भी हुई थी। टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार