कासगंज: अनदेखी पड़ रही भारी, रूठे हुए मेहमान परिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियावगंज झील पर हर साल कलरव करने आते है विदेशी पक्षी

कासगंज, अमृत विचार। इस वर्ष अभी तक दरियावगंज झील में विदेशी पक्षियों का आगमन नहीं हुआ है। झील में पानी का अभाव भी है। बेहतर इंतजाम न होने से मेहमान परिंदे रुठे नजर आ रहे हैं। जबकि बीते दो वर्ष पहले इन दिनों में विदेशी परिंदे पानी में अठखेलियां खेलते दिख रहे थे।

दरियावगंज झील में पानी में अठखेलियां और फिर आसमान में उडान भरते विदेशी मेहमान परिंदे अभी तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। परिंदों की आवक नहीं हुई है। लोग परिंदों के आने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि बीते दो वर्ष पहले इन दिनों में विदेशी पक्षी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। दरियावगंज झील में विदेशी पक्षी परपल, मोरेल, हेरोन, क्रूट, प्रोवाइन सहित अन्य प्रजाति के पक्षियों ने भी लोगों को लुभाया था। झील में बगुला, जलमुर्गी, जल कबूतर भी विदेशी परिंदों के साथ अठखेलियां खेलते दिखाई दिए थे। दरियावगंज झील लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था, लेकिन इस वर्ष अभी तक परिंदों की आवक नहीं हुई है।

मेजबानी को तैयार स्वदेसी पक्षी
विदेशी पक्षियों के आंगमन का इंतजार स्वदेसी पक्षियों के भी है। स्वदेसी पक्षी दरियावगंज झील पर कलरब करने लगे हैं और वह विदेशी पक्षियों की मेजबानी को तैयार है, लेकिन अभी तक मेहमान परिंदे सात समुंदर पार कर झील पर नहीं पहुंच पा रहे है।

झील में पानी की व्यवस्था हो रही है। जरूरत पर सिंचाई विभाग के माध्यम से फरुखाबाद ब्रांच की गोरहा नहर से पानी मंगाया जाता है। बेहतर व्यवस्था की जा रही है, जिससे विदेशी पक्षियों की आवक हो। फिलहाल कोई बजट झील के सौंदर्यीकरण को नहीं मिला है। प्रस्ताव भेजा हुआ है।  - दिलीप श्रीवास्तव, डीएफओ

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार