ललितपुर : पीआरडी जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बुधवार को ड्यूटी कर घर वापस जा रहे पीआरडी जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रायपुर निवासी पीआरडी जवान गिरजा शंकर (50) उर्फ गणेश प्रसाद बरार पुत्र खुमान बरार जिला मुख्यालय पर स्थित यातायात कार्यालय पर ड्यूटी कर मेमू ट्रेन से अपने घर वापिस जा रहा था।

वह जखौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी ट्रेन के नीचे से निकलकर प्लेटफार्म क्रमांक एक पर जा रहा था, उसी समय दूसरी पटरी पर झांसी की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम: दूसरी वर्षगांठ पर जले 15 हजार दीये, रोशनी से जगमगाया बाबा का आंगन, खूब जुटे लोग, ली सेल्फी

संबंधित समाचार