लखनऊ मंडल से गुजरने वाली 55 ट्रेनें कैसिंल,यात्रियों के सामने बढ़ी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से आवागमन करने वाली 55 ट्रेनों को रेल प्रशासन ने कैसिंल कर दिया है। शीतकाल के दौरान ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों के सामने सफर को लेकर बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।

ठंड, कोहरे के चलते लखनऊ मंडल की ट्रेनें कैसिंल होने से रेल यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति है। एसी, स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट यात्रियों का कब्जा है। ऐसे में कंफर्म टिकट वाले भी जूझते हुए सफर करने को मजबूर हैं। भीड़ बढ़ने से लोग आरक्षित बोगियों के दरवाजे पर भी लटककर सफर कर रहे हैं। घर पहुंचने की ऐसी होड़ है कि अनारक्षित टिकट वाले शौचालयों के अंदर बैठकर सफर कर रहे हैं।

लखनऊ रूट की बाराबंकी, अयोध्या,शाहगंज 40 ट्रेनें कैंसिल

लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जफराबाद रेलखंड पर दोहरीकरण, बाराबंकी स्टेशन की यॉर्ड रिमॉडलिंग के कारण तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों को कैसिंल कर दिया गया है। कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला रहेगा। इनमें बिहार, मुंबई, राजस्थान, बंगाल रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

संबंधित समाचार