सितारगंज: ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। मायके में रह रही विवाहिता ने दिल्ली में रह रहे ससुरालजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। संजीत कौर पुत्री मक्कख सिंह निवासी वार्ड 8 ने अपने पति सिमरनजीत सिंह सलूजा उर्फ अंगद सलूजा निवासी ईस्ट पटेल नगर दिल्ली, ससुर, सास, ननद, जेठ, जेटानी, नंदोई के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट करने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया।
 
संजीत कौर के अनुसार वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से पति समेत ससुरालजनों ने और दहेज लाने के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। मारपीट करने पर पुलिस को सूचना दी। पति के पंचायत में माफी मांगने पर पुन: ससुराल गयी लेकिन फिर से ससुरालजनों ने दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी।
 
विवाहिता ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी तो उसका ईलाज कराने से मना कर दिया। उसके माता-पिता दिल्ली से वापस लाये व ईलाज कराया। उन्होंने दो करोड़ का और दहेज मांगने का आरोप लगाया। एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

संबंधित समाचार