Raebareli accident : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार घायल
रायबरेली, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये दुर्घटना डीह थाना क्षेत्र के राम बन कुटिया में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार टेकारी दांदू जा रहे थे तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार के अंदर बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें -संसद सुरक्षा चूक : आरोपी सागर को लेकर बड़ा खुलासा, डायरी में लिखा - समय नजदीक आ गया है
