संभल : एमएससी की छात्रा ने घर में फंदे से लटककर दी जान
छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह नहीं हो पाई साफ
संभल/रजपुर/अमृत विचार। जनपद संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र में एमएससी की छात्रा ने घर में रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसकी कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना रजपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय एमएससी की छात्रा घर पर थी तभी उसने कमरे में रस्सी के सहारे कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्रा नगर पंचायत बबराला स्थित की एक कॉलेज की छात्रा थी। छात्रा ने जब आत्महत्या की थी तो परिजन घर पर नहीं थे। घर लौटने पर परिजनों ने छात्रा को लटका देखा तो चीख पुकार पुकार मच गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसकी कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें : संभल: किसान व उसके भाई को मारपीट कर किया घायल, नलकूप की गूल काटने को लेकर हुआ विवाद
