सितारगंज: महिला ने युवक पर लगाया बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। महिला ने एक युवक पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि नगर की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 नवम्बर को उनकी नाबालिग बेटी भाभी की दुकान पर गई थी। आरोप लगाया कि यहां वार्ड संख्या छह निवासी इमरान ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। भाभी के विरोध करने पर आरोपी ने भाभी के साथ गली गलौज की।
 
महिला ने पुलिस से आरोपी युवक इमरान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसआई कुमार ने बताया कि इमरान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व 504 एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना महिला एसआई गोल्डी घुघत्याल को सौंपी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संबंधित समाचार