गदरपुर: झोपड़ी में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर राख
गदरपुर, अमृत विचार। घर के अंदर जल रही लालटेन कि लौ से झोपड़ी में आग लग गयी। आग से हजारों रुपए हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया । सूचना पर राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली ।
गुरुवार को ग्राम सरदार नगर निवासी रिंकू के घर बिजली न होने की वजह से तेल का दिया जलाकर अपने परिवार के साथ झोंपड़ी में सो रहा था। रात्रि करीब 12 बजे दिए से झोंपड़ी में आग लग गई। आग लगने से रिंकू की नींद खुल गई आपको देख उसके होश उड़ गए जैसे तैसे उसने परिजनों को बाहर निकाला लेकिन झोंपड़ी में रखा घरेलू सामान रिंकू निकाल नहीं पाया।
देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से झोंपड़ी में मौजूद संदूक में रखी पांच हजार रुपए की नकदी, बिस्तर, अनाज, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर ग्राम प्रधान सिल्की चंदरखेड़ा घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने आग से प्रभावित रिंकू के परिजनों दस हजार रुपए की धनराशि सौंपी। ग्राम प्रधान सिल्की चंदरखेड़ा ने घटना की सूचना तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट को दी । सूचना पर राजस्व निरीक्षक सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया । उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट को तहसीलदार को सौंपा है।
