हल्द्वानी: दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए दोस्त की मौत, दूसरा घायल
हल्द्वानी, अमृत विचार। दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए। वापस लौटते वक्त हादसा हुआ और हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुलाबघाटी में हुआ। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कालागढ़ पौढ़ी गढ़वाल के कालागढ़ का रहने वाला कुनाल भरती (24 वर्ष) टैक्सी चालक था और कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा में पत्नी श्वेता के साथ रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार को काम निपटाने के बाद कुनाल दोस्त सचिन के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात वापस लौटते समय गुलाब घाटी से बल्यूटिया गांव को जाने वाली कच्ची सड़क पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक चला रहे कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सचिन बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसटीएच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कुनाल को मृत घोषित कर दिया।
