बरेली: मांगे पूरी न होने पर नगर निगम कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक कार्यबंदी कर किया धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।  उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी एवं अन्य प्रमुख मांगों के समाधान हेतु गत दिनों किये गये आन्दोलन के उपरान्त समस्याओं का समाधान न होने के कारण आज नगर निगम के कर्मचारियों ने एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सांकेतिक कार्यबन्दी करते हुए विशाल धरना प्रदर्शन किया। 

इस दौरान उन्होंने बताया महासंघ द्वारा 13 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु एक लंबे समय से प्रदेश सरकार/ शासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए प्रदेश स्तरीय आन्दोलन लगातार किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन, शासन स्तर पर बैठक आदि किये जाने के उपरान्त भी मांगों के सार्थक निर्णय नहीं निकल पा रहे हैं। इन्हीं आन्दोलन के क्रम में 10 नवम्बर, 2023 को पुनः प्रमुख सचिव, नगर विकास  के साथ महासंघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लंबित प्रकरणों पर बहुत ही विस्तार से बैठक की गई। जिसमें शासन द्वारा समय रहते लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया था।

बैठक के मध्य महासंघ प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार, शासन को लंबित मांगों की पूर्ति समयबद्ध न किये जाने की दशा में आज पूर्ण रूप से कार्य स्थगित कर नगर निगम गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: सड़क के लिए नगर निगम गेट पर रात भर ग्रामीणों का धरना, अब भूख हड़ताल करने का ऐलान

 

संबंधित समाचार