बाजपुर: दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। करीब ढाई माह पहले मारपीट व नाबालिग से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास में नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर बुलाकर गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करते हुए जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। बच्ची ने किसी तरह खुद को बचाया।

इतना ही नहीं आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पीड़िता के परिजनों से मारपीट भी की। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी समेत पांच के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। महिला एसआई रुचिका चौहान ने बताया कि शनिवार को आरोपी जुबैर पुत्र मो.फारूख को ग्राम एनएनटोपा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

संबंधित समाचार