टनकपुर: चारा लेने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। महिलाओं के साथ जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई एक महिला को भालू ने हमला बोल दिया। भालू के हमले से महिला के पैरों पर काफी खरोच आई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायल हुई महिला को परिजनों और ग्रामीणों द्वारा टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

शनिवार को टनकपुर के छीनीगोठ गांव निवासी 50 वर्षीय राधा देवी पत्नी प्रेम सिंह सामंत गांव की ही चार अन्य महिलाओं के साथ घास काटने पास के ही कलोनिया जंगल गई थी। तभी महिला पर पीछे से भालू ने हमला कर दिया। भयभीत होकर महिला जमीन में जा गिरी। तभी पीछे से भालू ने महिला के पैर में हमला कर दिया।

शोर मचाने पर पास में ही मौजूद चार अन्य महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने दरातीं से भालू पर वार किया। हो हल्ला होने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। महिलाओं की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ़ उमर ने बताया कि महिला के पैर में भालू ने खरोंच के काफी निशान है। जिनका उपचार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार