रामनगर: नाथुपुर छोई में मिला क्षत विक्षत शव...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पच्छमी वन प्रभाग के अंर्तगत  नाथुपुर छोई से एक सप्ताह से लापता ब्यक्ति का क्षत विक्षत शव पुलिस ने बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि 65 वर्षीय लाल सिंह एक सप्ताह से लापता थे।  

दो दिन पूर्व  उनका क्षत विक्षत शव ग्रामीणों ने जंगल मे देखा। शव को पूरी तरह से जंगली जानवरों द्वारा खा लिया गया था। नाथुपुर छोई के देव सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान उनके कपड़ो से हुई है। उन्होंने बताया कि हिंसक जानवर द्वारा शरीर को पूरा खा लिया गया था।

शरीर के नाम पर केवल हाथ और कमर की हड्डी ही बरामद हुई है। उधर ग्रामीणों को आशंका है कि मृतक को केवल बाघ ने अपना शिकार बनाया है। उनका कहना है कि बाघ अक्सर गांव मे देखा जाता है। बाघ को कभी गांव की गलियों तो कभी गांव के किनारे देखा गया है।

उधर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर क्षत विक्षत शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।उधर डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में फिलहाल नही है। मामले की जांच के निर्देश सम्बन्धित वन क्षेत्राधिकारी को दे दिए गए है कि तुरन्त मामले की पड़ताल कर उन्हें अविलम्ब जानकारी दी जाए।

संबंधित समाचार