लखनऊ: मोमबत्ती जला कर शहीदों की दी गई श्रद्धांजलि, व्यापारियों ने शहीद स्मारक पर किया नमन
लखनऊ/ठाकुरगंज, अमृत विचार। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की याद दिलाने वाला 53वां विजय दिवस शनिवार को शहीद स्मारक पर भारतीय सैनिकों को सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। मौजूद पदाधिकारियों ने शहीद स्तम्भ पर मोमबत्तियां जलाई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल ने बताया कि 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी। 13 दिनों तक चले युद्ध में बुरी तरह से पराजित होने के बाद पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया था। वहीं, मेजर आशीष चतुर्वेदी ने शहीदों को सलामी देते हुए उनकी शहादत में शहीद स्तम्भ पर मोमबत्ती जलाई।
उन्होंने कहाकि, शहीद स्मारक पर प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्यक्रम न होना और यह तक के कोई रोशनी न होना इस बात को दर्शाता है कि इस ऐतिहासिक दिन को नजरंदाज किया गया ये सोचने का विषय है। इस कार्यक्रम की संयोजिका ज्योति सिंह अग्रवाल ने अगले वर्ष इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मानने के लिए आग्रह किया।
बताया कि आज ही के दिन पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल एए नियाजी खान ने 93000 सैनिकों के साथ भारतीय सेना के सामने सरेंडर कर दिया था। इस मौके पर संगठन मंत्री नूरैन आलम, कोषाध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह समेत नुरुल हुदा, नीलम रावत, दीपक मिश्रा, रवि वर्मा, मो जमाल आदि ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हुए विजय दिवस का गाथा का बखान किया।
