खड़गे ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- यह किस तरह का ‘विकसित भारत’...
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा और आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह किस तरह का ‘विकसित भारत’ है।
यह भी पढ़ें- 'ब्रह्मांड की कोई ताकत J&K में Artical 370 की वापसी नहीं करा सकती', प्रधानमंत्री की दो टूक
खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एक वीडियो साझा किया जिसमें दूध, प्याज, टमाटर और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की वर्ष 2014 की कीमतों की तुलना मौजूदा कीमतों के साथ की गई है।
महँगाई-nomics
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 17, 2023
ये कैसा "विकसित भारत"...?
जहाँ भाजपाई लूट को प्राप्त है महारत !! pic.twitter.com/oOAg4yTqoR
कांग्रेस प्रमुख ने वीडियो के साथ लिखा,‘‘महंगाई-नॉमिक्स, यह किस तरह का विकसित भारत है? जहां भारतीय जनता पार्टी ने लूटने में महारत हासिल की है।’’ कांग्रेस पार्टी अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही है और बढ़ती बेरोजगारी तथा महंगाई को लेकर चिंता जता रही है।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन
