अमेठी में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीराम विवाह, निकली शोभायात्रा
अमेठी, अमृत विचार। जायस कस्बे में हर वर्ष की भांति रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे राम यश वर्णन समिति के नेतृत्व में श्रीराम विवाह धूमधाम से मनाया गया। राम विवाह की झांकी चौधराना मोहल्ला के राम लीला मैदान से निकली गईं। यहां भगवान राम की भव्य झांकी सजाई गई और शोभा यात्रा निकाली गई। पूरा कस्बा भक्ति गीतों से गुंजायमान हो गया। जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और पूजन-अर्चन किया। रामयश वर्णन समिति के नेतृत्व में पूजन-अर्चन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भगवान राम की भव्य झांकी मंदिर के पुजारी की अगुवाई में निकली गई। इस दौरान बैंड बाजा व डीजे की धुन पर जय श्रीराम के नारों के साथ श्रद्घालु झूमते रहे। झांकी चौधराना मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान से बस स्टॉप, वहाबगंज, नौगजी, खरका होते हुए सैदाना चौकी, कंचाना, जगदीशपुर रोड़ से पुनः रामलीला मैदान पहुंची। यहां पहले की शादी के रस्म के दौरान द्वार पूजा के समय महिलाओं ने मांगलिक गीत गाकर बारातियों व भगवान श्रीराम का स्वागत किया। फिर रामलीला मैदान में बने विवाह मंडप में पंडित ने श्री राम का विवाह संपन्न कराया। दर्जनों महिलाओं ने पनिया गिराव ये विनय भैया लावा मीलाव ये विनय भैया के गीत गाया। विवाह में आए हुए बारातियों का स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें -लखनऊ नगर निगम की मनमानी, कश्मीरी व्यापारी को पीटा, बिक्री का सामान सड़क पर फेंका, देंखे वीडियो
