प्रयागराज: बलिया से परिवार संग संगम में स्नान करने आईं तीन लड़कियां नदी में डूबीं, एक को बचाया गया, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। संगम में  स्नान करने आई तीन लड़कियां रविवार की दोपहर पानी की गहराई में डूब गईं। तीनों के डूबते ही घाट पर हड़कंप मच गया। मौके पर रहे लोगों ने शोर मचाया और जल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक लड़की को बचा लिया। जबकि दो अन्य की तलाश करने के बाद जल पुलिस को उनकी लाशें मिल गई हैं।

बताया जा रहा है कि बलिया के सहसवार के रहने वाले कुछ लोग अपने परिवार के साथ रविवार को संगम स्नान करने आए थे। महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी थे। सभी गंगा में स्नान करने लिए गये। जहां तीन लड़कियां पानी में डूबने लगीं। इस दौरान शोर मचाने पर मौके भी भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची जल पुल‍िस के जवान और गोताखोर ने एक लड़की को बचा लिया, जबकि अन्य दोनों लड़कियों को जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कर लिया है। डूबने वाली लड़कियों में 22 वर्ष की पिंकी, 21 वर्षीय प्रिया और 20 वर्ष की प्रियंका थीं।

पानी कम होने के बावजूद पिंकी नहाते हुए बहाव में आगे चली गई और डूबने लगी। जिसे बचाने में प्रिया आगे बढ़ गई, फिर प्रियंका भी डूबने लगी। जल पुलिस के जवानों ने प्रियंका को बचा लिया मगर बाकी दो लड़कियां डूब गईं। इससे घाट पर कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: बहराइच: मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कल से

संबंधित समाचार