अयोध्या: मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे होंगे एक्स-रे, सांसद लल्लू सिंह और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दो मशीनों का किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दर्शन नगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे एक्स-रे हो सकेंगे। इसके लिए रविवार को एक हजार एमए की हाई फ्रेक्वेंसी वाली दो डिजिटल एक्स-रे मशीनों का संचालन शुरू किया गया। उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। 

मीडिया प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि इससे पहले बच्चों व अस्थमा के मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पाता था। एक्स-रे मशीनों की ईमेज क्वॉलिटी उच्च स्तर की है। बिजली का खर्च भी कम आएगा। ओपीडी के दौरान दोनों ही मशीनें संचािलत रहेंगी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर ले जाएगी।

एयरपोर्ट का निर्माण हो चुका है। रेलवे स्टेशन का कार्य भी लगभग पूरा हो गया था। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. पारस खरबंदा, डॉ. साकेत गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: डिप्टी सीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा- जनता की समस्याओं का करें निवारण

संबंधित समाचार