Kanpur Crime: नाबालिग का एडिट कर बनाया अश्लील वीडियो... उठा ले जाने की धमकी, परिवार से की 20 लाख की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नाबालिग का एडिट कर बनाया अश्लील वीडियो।

कानपुर में नाबालिग का एडिट कर अश्लील वीडियो बनाया। परिवार से 20 लाख की मांग की। जिससे परिवार दहशत में है।

कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र में आरोपियों ने एक नाबालिग का अश्लील वीडियो बनकर समाज में बदनाम करने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की।

यहां तक आरोपियों ने मांग न पूरी करने पर जबरन उठा ले जाने की धमकी दी। जिससे परिवार और पीड़ित दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

सर्वोदय नगर निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन दिसंबर को उसके वाट्सअप के माध्यम से कुछ अराजक तत्वों ने उसकी नाबालिग पुत्री की अश्लील वीडियो बनाकर (एडिट की हुई) भेजी थी।

समाज में बदनाम करने के लिए वह आरोपी उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पैसे न देने पर आरोपी पुत्री के साथ शारीरिक शोषण व पूरे शहर व समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। 

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी की इस अनैतिक मांग को पूरी न करने पर उस फर्जी बनाई गई अश्लील एडिटिंग वीडियों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी दी।

यहां तक नाबालिग पुत्री को जबरन उठा ले जाने तक की चेतावनी दी। इस कारण वह और परिवार भयभीत है। इस कारण उनकी पुत्री स्कूल और घर के बाहर नहीं जा पा रही है।

अराजक लोगों के इस प्रकार की धमकियों से परेशान हैं। पीड़ितों के अनुसार अराजक लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुत्री के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा जताया है।

इस संबंध में काकादेव इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ धारा जबरजस्ती वसूली करने, धमकी, आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार