उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना में हुई बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति की बाइक कार से टकराने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम नया झिरना निवासी दरवान सिंह उम्र 50 वर्ष अपनी बाइक से हल्दुआ क्षेत्र से वापस अपने घर आ रहे थे। इसी बीच नत्थन पीर बाबा मजार के समीप अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों द्वारा उन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा गया। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: पुराने विवाद को लेकर चली गोली, घटना में दो लोग हुए घायल  

संबंधित समाचार