देहरादून: कोरोना का नया वैरिएंट जेएन1 मिलने के बाद प्रदेश में अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गयी है। प्रदेश भर में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि, कुछ राज्यों में जेएन-1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही, सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाए और उनके इंन्फुंएजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। लोगों को श्वसन स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करने को भी कहा गया। सचिव ने कहा कि, प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

एडवाइजरी में यह कहा
भारत सरकार द्वारा प्रदत दिशा निर्देश का अनुपालन किया जाए, जनपद स्तर पर इंन्फुंएजा, जैसे  बीमारी/गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी से ग्रसित रोगियों की निगरानी की जाए, इसके लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लिया जाए तथा चिकित्सकीय परामर्श पर ही औषधि का सेवन किया जाए, कोविड-19 प्रबन्धन को चिकित्सालय स्तर पर सभी तैयारियां सुनिश्चित रखें, आम जनता को श्वसन स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।

संबंधित समाचार