मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी...छह पर एफआईआर
मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा के क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने एसएसपी हेमराज मीणा के दरबार में पेश होकर एक प्रथना पत्र देते हुए बताया थाना सिविल लाइन के इलाके जिगर कालोनी निवासी आरिफ के साथ सम्बंध बने हुए थे। आरिफ उसे अलग अलग स्थानों पर बुलाकर जबरदस्ती उसके साथ निक़ाह करने की बात कहते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा। अब जब वह आरोपी से शादी की बात कही तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।
इतना ही नहीं पिता अनवर , मां रुकसाना और भाइयों जुनैद , शारूख और अफसर के साथ उसके घर पर आया और मारपीट करते हुए चुप रहने को कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए चले गए। एसएसपी हेमराज मीणा द्वारा पीड़ित युवती की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर को आदेश जारी किए। सीओ ने इंस्पेक्टर सिविल लाइन राम प्रसाद शर्मा को पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ बलात्कार , मारपीट , गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कटघर पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध की गैंगस्टर की कार्रवाई
