Video - पुलिसकर्मी का युवक को धमकाते ऑडियो वायरल, अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से की शिकायत
वाराणसी, अमृत विचार। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किए जाने के संबंध में डीजीपी यूपी को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर सिगरा की शह पर उक्त अवैध टैक्सी स्टैंड के संचालन की चर्चा है। उक्त टैक्सी स्टैंड से 20 से 25 हजार रुपए प्रतिदिन की अवैध आमदनी की बात कही जा रही है।
साथ ही उन्होंने दो ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी है जो एसपी चंदौली के पेशकार धीरेंद्र प्रताप सिंह और एक अन्य टैक्सी मालिक के बताई जा रही है। हालाँकि अमृत विचार इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Video - पुलिसकर्मी का युवक को धमकाते ऑडियो वायरल, अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से की शिकायत pic.twitter.com/a4Kp3H5qOp
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 19, 2023
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लिखी सफेद रंग की गाड़ी नंबर यूपी 65 ईक्यू 7159 को इस अवैध टैक्सी स्टैंड से टैक्सी के रूप में चलाए जाने और टैक्सी के संचालन के क्रम में तमाम लोगों से बातचीत करने तथा धमकी देने के आरोप हैं। बातचीत में उनके द्वारा कथित रूप से यह स्वीकार किया जा रहा है कि उक्त अवैध टैक्सी स्टैंड उन्हीं के द्वारा स्थापित कराया गया और उन्होंने 15-20 वर्षों तक उस टैक्सी स्टैंड को चलवाया था।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एक पुलिस इंस्पेक्टर पर खुलेआम पुलिस लगी गाड़ी को टैक्सी के रूप में चलाने और उसके क्रम में लोगों को धमकी देने तथा इस प्रकार के दावे करने के आरोप अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने समस्त तथ्यों की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए समुचित कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से की वायरल ऑडियो की शिकायत, युवक को धमका रहा है पुलिस कर्मी pic.twitter.com/xO5HzLOhmI
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 19, 2023
ये भी पढ़ें -प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम : 10 सेक्टर में बंटेगी अयोध्या, बनेगा पांच हजार की क्षमता वाला आश्रय स्थल
