प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग के तिराहों पर जाम से लोगों हो रही समस्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी के कई स्थानों पर लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित प्रमुख तिराहों पर अक्सर वाहनों की कतार लगी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी कभी तो यह समस्या काफी विकराल हो जाती है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हो जाती है। 

नैनी में मिर्जापुर मार्ग पर स्थित अरैल मोड़, काटन मिल, मेवा लाल की बगिया, सरगम और पीडीए मोड़ आदि तिराहों पर अक्सर जाम लगा रहता है। इससे यातायात व्यवस्था अस्तव्यस्त हो जाती है। खासकर स्कूलों के छूटने के समय स्थिति ज्यादा विकराल हो जाती है। जाम का कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पाते। 

इससे उस पर सवार लोगों का समय खराब होता है। जाम के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। जाम लगने से छात्र–छात्राएं भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। स्कूल में उनको डांट सुननी पड़ती है। कभी कभी तो स्कूल गेट बंद हो जाता है और उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है।

मिर्जापुर मार्ग पर जाम के कारण उससे जुड़े संपर्क मार्गों पर  भी वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और वहां भी जाम की  स्थिति बन जाती  है। इस समस्या से स्थानीय लोगों के साथ ही दूर दराज से आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

संबंधित समाचार