Magh Mela 2024: इस बार भव्य होगा माघ मेला, तैयारियां हुईं तेज, श्रद्धालुओं के लिए होंगी ये व्यवस्थाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगम नगरी में लगने वाले तंबुओ के शहर में मकर संक्रांति से लगने वाले माघ मेले को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। माघ मेले को महाकुंभ मेले के रिहर्सल के तौर पर आयोजित किया जा रहा है। इस बार मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। 

संगम नगरी प्रयागराज में मकर संक्रांति से माघ मेले की शुरुआत हो जाएगी। मेला शुरू होने से पहले माघ मेले की तैयारियो को तेज कर दिया गया है। इस बार के माघ मेले को एक वर्ष बाद होने वाले महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित किया जा रहा है।  मेला अधिकारी ने मेला पुलिस आयुक्त ने मेले की शुरुआत से पहले भूमि पूजन किया है। मेला क्षेत्र में पुलिस लाइंस स्थापित किया जा रहा है। 

मेले में होगा पुलिस का कड़ा पहरा 
माघ मेले में इस बार एक थाना और दो चौकियों रहेंगी। इसके अलावा माघ मेले की ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। माघ मेले में आने वाली चुनौतियों से पुलिसकर्मी आसानी से निपट सकेंगे। 

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। माघ मेले के हर सेक्टर में ड्रोन कैमरे लगाया जाएगा। माघ मेले में बनने वाले स्नान घाटों पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की भी संख्या में तैनात रहेंगे। आतंकी घटनाओं  को देखते हुए मेले में सीआरपीएफ के अलावा एटीएस और एसटीएफ जैसी खुुफिया एजेंसियां भी तैनात रहेंगी। इस बार के माघ मेले में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। 

मेले में बन रहे छह पांटून पुल
इस बार श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए 6 पांटून पुल बनाए जा रहे है।  माघ मेला भी 5 सेक्टर में बसाया जा रहा है। माघ मेले की शुरुआत 15 जनवरी को मकर संक्रांति से होगी। मेले का समापन 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर होगा। 

चकर्ड प्लेट व बिजली का कार्य तेज
माघ मेले में पहले स्नान के पहले से कल्पवासियों का आना शुरु हो जायेगा। इसको लेकर मेला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। मेले में तैनात सभी विभाग के अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। मेले में पीपा पुल का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं बिजली विभाग का कार्य भी अपना कार्य कराने में जूता हुआ है। चकर्ड प्लेट की बात की जाये तो अभी मेले में चकर्ड प्लेटों को बिछाए जाने का कार्य रोका गया है। फिलहाल तैयारियों में तेजी लाई जा रही है। 

माघ मेले की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया गया है। पहले स्नान मकर संक्रांति से शुरु हो जायेगा। इसको लेकर तैयारी तेजी से कराई जा रही है। जिससे कल्पवासियों को कोई दिक्क़त न हो सके..., नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी, प्रयागराज।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा इलाज, डॉक्टर लिख रहें बाहर की जांच, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार