हल्द्वानी: जीवाणु संक्रमण की चपेट में दस माह का मासूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में मेनिनजाइटिस (जीवाणु संक्रमण) बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस रोग से सबसे ज्यादा छोटे बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। ऐसा ही एक बच्चा यहां सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पिथौरागढ़ निवासी परिजन बीते दिन अपने दस माह के बच्चे को तेज बुखार और बेहोशी की हालत में एसटीएच लाए थे। यहां बाल रोग विभाग के अधीन बच्चे का इलाज चल रहा है। विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु रखोलिया ने बताया कि बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है।

इलाज कर उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। डॉ. रितु ने बताया कि मेनिनजाइटिस एक जीवाणु संक्रमण रोग है। यह बैक्टीरिया या फंगस की वजह से होता है। इससे मस्तिष्क के हिस्से में सूजन आती है। तेज बुखार, सिर दर्द, शरीर व गर्दन का अकड़ना, झटके लगना, उल्टी आना, आधी या पूरी बेहोशी आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। इसलिए बच्चों को समय पर टीका जरूर लगाएं।

संबंधित समाचार