बरेली: ठंड का सितम जारी, बिन रैन बसेरों के सड़क पर ठिठुर रहे राहगीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। दिन में भले ही कुछ राहत हो, लेकिन रात होते ही ठिठुरन बढ़ जाती है। पहाड़ से आने वाली हवाओं ने जिले का मौसम सर्द कर दिया है। ऐसे में बेसहारा गरीब लोगों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऐसे लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम हर साल रैन बसेरों व शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करता है। लेकिन अभी तक नगर निगम ने एक भी जगह रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था नहीं की है। जिस कारण लोग परेशान हो रहे हैं।

दिसंबर के महीने में सर्दी बढ़ गई है। अब गलन के साथ-साथ हवाए भी सर्द हो गई हैं। दिन ढलते ही मौसम और भी सर्द हो जाता है। ऐसे में नगर निगम हर साल जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करता है। वह हर प्रमुख चौराहों से लेकर मोहल्लो में अलाव की व्यवस्था करता है। लेकिन अभी तक ऐसा नही हुआ है। 

रैन बसेरों का अता-पता नहीं
राहगीरों के ठहरने व गरीब बेसहारा के लिए नगर निगम पुराना रोडबेज, सैटेलाइट बस अड्डा, चौपुला चौराहे के पास व जक्शन पर नगर निगम अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था करता है। जिसमें राहगीर के सोने के लिए लिहाफ, गद्दा, तकिया, बिस्तर व अलाव का इंतजाम किया जाता है। राहगीरों से आधार कार्ड लेने के बाद उसकी एंट्री कर उसे एक बिस्तर निशुल्क दे दिया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जिस कारण राहगीर परेशान हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: शीशगढ़ में पेड़ से बांधकर युवक को दी तालिबानी सजा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार