कासगंज:कत्थक के क्षेत्र में हिमांशी को मिली मास्टर डिग्री, बनी डॉक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। शहर की नृत्यांगना हिमांशी ने पूरे देश में नाम रोशन कर दिया है। कत्थक के क्षेत्र में देश में ही नहीं विदेश तक अपनी पहचान बन चुकी है। हिमांशी को आप मास्टर डिग्री मिल गई है और आप वह डॉक्टर बन गई है। दिल्ली में कैबिनेट मंत्री ने मानद डॉक्टरेट डिग्री से हिमांशी को सम्मानित किया है। उनकी सफलता पर पूरे शहर को गर्व हुआ है।

मूल रूप से शहर के गली पचौरियान के रहने वाले सीवी द्विवेदी की बेटी हिमांशी द्विवेदी बचपन से ही नृत्य की कला के क्षेत्र में निपुण रही और कत्थक के क्षेत्र में उसने काफी सफलता हासिल की। कई बार छोटे पर्दे पर कार्य करने के लिए हिमांशी को आमंत्रण मिला, लेकिन हिमांशी ने लक्ष्य तय किया कि वह कत्थक के क्षेत्र में काफी ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

इसलिए छोटे पर्दे पर काम नहीं करेगी। अब उसका लक्ष्य पूरा हो गया है। उसे दिल्ली में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से सम्मानित किया है और उपाधि दे दी है। मानद उपाधि मिलने से हिमांशी के चेहरे पर खुशी है और डॉक्टर बन गई है। अब हिमांशी द्विवेदी को डॉक्टर हिमांशी द्विवेदी के नाम से पहचान मिली है। उसकी सफलता पर शहर के लोगों में खुशी है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: बॉलीवुड गायक विष्णु नारायण ने तीर्थ नगरी में की भजन संध्या, बांधा समा

संबंधित समाचार