रुद्रपुर: 90 से 95 प्रतिशत साधन-संसाधन पूर्ण, 2024 में ऊधमसिंह नगर करेगा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी पहली बार उत्तराखंड राज्य को मिली है। वर्ष 2024 में राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे। इसकी मेजबानी ऊधमसिंह नगर करेगा। इन खेलों के लिए उत्तराखंड पूरी तरीके से तैयार है। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए 90 से 95 प्रतिशत साधन-संसाधन भी पूरी तरीके से पूर्ण हो चुके हैं। इसके लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जा रही है। 

यह बात गुरुवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के शुभारंभ के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए जी-20 समिट और ग्लोबल इंवेस्टर समिट की सफलता के कारण लोग राज्य को याद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के 10 राज्यों में या देश की 10 पंक्तियों में राज्य का नाम शामिल कर सफल होने का लक्ष्य दिया है। इसी लक्ष्य पर वे काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी संसाधन है उसकी ही बदौलत राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में 27 मेडल ला चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ से पहले राज्य में ओलंपिक का आयोजन होगा। इससे खिलाड़ियों और कोच का राष्ट्रीय खेलों के लिए अभ्यास हो जाएगा और खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल ला सकेंगे। 

संबंधित समाचार