गोंडा: सांसदों के निलंबन पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुआ कहा कि सांसदों का निलंबन विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा और सांसदों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग की।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शुक्रवार को लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तानाशाही नहीं चलेगी लोकतंत्र की हत्या बंद करो सांसदों का निलंबन वापस लो जैसे नारे लगाए और कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सांसदों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी विजय प्रकाश को सौंपा गया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, सेवादल अध्यक्ष प्रदुमन शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे, जिला उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी रमन, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह, धर्मराज सिंह, दिलीप वर्मा, वरिष्ठ नेता जमील खान, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष वसीम खान , जर्निल हयात सभासद शाहिद अली कुरेशी, आमिर अंसारी ,फरीद खान, अवधेश तिवारी, अविनाश मिश्रा , अब्दुल्ला, मंजूर अहमद, अर्जुन वर्मा, शिवेंद्र शर्मा, विवेक गिरी, राज कुमार शुक्ल, ओम प्रकाश सोनकर, संदीप मिश्र, अब्दुल सलीम, हसन रैनी, मंजूर अहमद सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: शिक्षक MLC ने दी अफसरों को चेतावनी- शिक्षक राष्ट्र निर्माता, उसके साथ खराब व्यवहार स्वीकार नहीं

संबंधित समाचार